Trending

शहीद मूर्ति प्रकरण में फ्लाई इंफ्राटेक ने दी सफाई, कहा- घटना वाली रात न मशीन थी, न कर्मचारी

शाहजहांपुर। शहीदों की मूर्ति खंडित होने के मामले में ब्लैक लिस्ट की गई फ्लाई इंफ्राटेक फर्म ने नगर निगम को अपना जवाब सौंप दिया है। फर्म ने दावा किया है कि घटना वाली रात न तो उनकी जेसीबी मशीन मौके पर मौजूद थी और न ही कोई कर्मचारी तैनात था। कंपनी का कहना है कि उनके द्वारा केवल दिन में ही कार्य कराया जाता है। बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने 25 मार्च 2026 को फ्लाई इंफ्राटेक फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसके खिलाफ फर्म ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता ने 25 अप्रैल को फर्म को ब्लैक लिस्ट से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और 15 दिन के भीतर जवाब मांगा था। फर्म की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया कि 22 मार्च की रात घटना स्थल पर उनका कोई काम नहीं चल रहा था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि रात्रि में कार्य नहीं कराया जाता और उस समय उनकी कोई मशीन या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। अब नगर निगम प्रशासन फर्म के जवाब का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि फर्म ने अपने जवाब में रात्रि में काम न कराने की बात कही है। मामले की जांच अब पुलिस करेगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-सुधीर विद्यार्थी, प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकार

Related Articles

Back to top button